संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी




रायपुर। जैन दंपति ने चैतन्य बघेल जी के जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं करते हुए मां दंतेश्वरी से उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी की सादगी ही उनकी पहचान है मुख्यमंत्री के पुत्र होने के बाद भी वे सदैव सादगी के साथ रहते हैं जो उनके जमीन से जुड़े होने को दर्शाता है आज उनके जन्मदिन पर वे और उनका परिवार श्री चैतन्य बघेल के सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं मां दंतेश्वरी देवी से करते हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन उपस्थित रहीं।