Panchayat Mukhiya 2023 : बड़ी खबर! सरकार ने दिया झटका, अब मुखियाजी का एक और पावर खत्म, अब अपनी मर्जी से नहीं कर पाएंगे ये काम...
Panchayat Mukhiya 2023: Big news! Government gave a shock, now another power of Mukhiyaji is gone, now he will not be able to do this work as per his wish... Panchayat Mukhiya 2023 : बड़ी खबर! सरकार ने दिया झटका, अब मुखियाजी का एक और पावर खत्म, अब अपनी मर्जी से नहीं कर पाएंगे ये काम...




Panchayat Mukhiya 2023 :
नया भारत डेस्क : त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जाने वाले सभी विकास कार्य अब टेंडर के माध्यम से होंगे। मुखियाजी अपनी मर्जी से किसी को काम आवंटित नहीं कर पाएंगे। हर कार्य के लिए टेंडर जारी होगा और जो सबसे कम पैसे में काम कराएगा, उन्हें ही उसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। पहली बार पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने कार्य कोड बनाया है। (Panchayat Mukhiya 2023)
पंचायत के कार्य कोड पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है। जल्द ही इसपर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। पंचायत कार्य कोड लागू हो जाने के बाद कोई भी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद बिना टेंडर जारी किये कार्य नहीं करा पाएंगे। इस तरह मुखिया समेत कोई भी जनप्रतिनिधि अपने मन से किसी से काम नहीं करा पाएंगे। (Panchayat Mukhiya 2023)
वर्तमान व्यवस्था में विभागीय अनुमति से सारे कार्य कराए जाते हैं। इसमें सरकारी कर्मी एजेंसी के रूप में नामित होते हैं। मुखिया व संबंधित स्तर के कर्मी-पदाधिकारी संयुक्त रूप से इस कार्य को तय करते हैं। इसमें टेंडर जारी करने की बाध्यता नहीं है। हालांकि 15 लाख से ऊपर के काम हैं तो उसमें टेंडर जारी करने का नियम है, पर यह प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पाता है। कार्य कोड बन जाने से हर गतिविधि की प्रक्रिया निर्धारित हो जाएगी। (Panchayat Mukhiya 2023)