6 की दर्दनाक मौत: भीषण सड़क हादसा.... बस और बोलेरो की टक्कर.... गाड़ी के उड़े परखच्चे.... 6 लोगों की मौत.... कई घायल.... कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जा रहे थे वापस.....
painful Road Accident 6 death many injured bus Bolero collision




Road Accident
UP News: दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में 6 की मौत (6 dead) हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देवरिया में बोलेरो और यूपी रोडवेज बस की टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया के गौरीबाजार थाना (gauri bazar police station) क्षेत्र के इंदुपुर (indupur) गांव के पास हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बस और बोलेरो गाड़ी की टक्कर थी। जिसमें बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बस पलट गई। कुशीनगर से एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लोग बोलेरो गाड़ी से आए थे। सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुशीनगर वापस जा रहे थे। बस गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोनो पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में 6 की मौत हुई है। आधा दर्जन घायल है। घायलों को उचित मदद की जाएगी।