CG VIDEO ब्रेकिंग: 681 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन.... वर्चुअल कार्यक्रम में स्पीकर महंत का ऑडियो हो गया गोल.... CM भूपेश ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर ऐसे कंप्लीट कराया स्पीकर महंत का संबोधन.... देखें LIVE VIDEO......




रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में रायपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 681 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 752 विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रोग्राम में अचानक से विधानसभा अध्यक्ष के वीडियो का आउट गोइंग और इनकमिंग आडियो गायब हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमान संभाली और विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन लाइव कराया। अचानक से अध्यक्ष का ऑडियो ही गायब हो गया। फिर स्पीकर आन कर फोन से संबोधन कराया।
जानकारी के मुताबिक आज रायपुर और पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले को मुख्यमंत्री विकास कार्यों की सौगात दे रहे थे। कार्यक्रम में सभी कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री निवास से जुड़े थे। जबकि रायपुर, बिलासपुर और कोरबा सांसद के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत अपने बंगले से वर्चुअल जुड़े थे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के संबोधन के बाद चरणदास महंत को संबोधित करना था। तभी अचानक से अध्यक्ष का ऑडियो ही गायब हो गया।
वीडियो में वो दिख जरूर रहे थे। लेकिन ना वो आवाज सुन पा रहे थे और ना ही उनकी आवाज आ पा रही थी। मुख्यमंत्री ने पास बैठे शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को कॉल मिलाया। तभी खुद मुख्यमंत्री ने उनसे मोबाइल मांग लिया और विधानसभा अध्यक्ष से बात की। मुख्यमंत्री को प्रेमसाय सिंह ने बताया कि स्पीकर आन कर फोन से संबोधन हो जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पास रखे अपने माइक के पास मोबाइल का स्पीकर लगा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने अपना पूरा संबोधन उसी तरह माइक पर दिया और मुख्यमंत्री भूपेश मोबाइल के स्पीकर को माइक के पास लगाकर उनका संबोधन लाइव कराते रहे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से वंचितों, गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा किया है। छत्तीसगढ़ के लोगों में जागरूकता आई है। अब वे मुखर होकर बोलने लगे हैं। यहीं छत्तीसगढ़िया की असली पहचान है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि कोरोनाकाल में दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को एक माह के भीतर अनुकंपा नियुक्ति दिलाना, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जैसी योजनाओं से छत्तीसगढ़ में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ जिलों में मजबूत अधोसंरचना का विकास एवं नागरिक सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर हो या नया जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दोनों के विकास के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताएं एक जैसी हैं। नये जिले के विकास के लिए संसाधनों की कमी नही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों का विकास उसकी गरिमा के अनुरूप किया जा रहा है। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्रों से उनके आसपास के गांवों के रोड़ नेटवर्क को मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में रायपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 681 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 752 विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर जिले में 561 करोड़ 32 लाख रूपये के 391 विकास कार्यों में से 100 करोड़ 32 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण और 461 करोड़ रूपए के 363 कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 120 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत के 361 कार्यों में 67 करोड़ 26 लाख रूपये के लागत से 300 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 52 करोड़ 81 लाख रूपये के 61 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
देखें वीडियो