जानलेवा कोविड से डेढ़ माह शिशु ने जीता जंग




जगदलपुर। गंभीर कोविड पॉजिटिव एक माह 17 दिन का बच्चा - अत्यंत गंभीर दोनों फेफड़ों के निमोनिया से पीड़ित बच्चा रोहित खान पिता नकील खान दिनांक 29.01.2022 को डिमरापाल कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। थाना - तोयनार, जिला - बस्तर निवासी।
शिशु की हालत अत्यंत क्रिटिकल था, गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस (सांस फूलना) सेचुरेशन 46 प्रतिशत तक गिर गया था। अत्यंत कठिन परिस्थिति में डिमरापाल कोविड वार्ड में चिकित्सकों व सभी सेवारत स्टॉप के इंटेनसिव ईलाज से बच्चे को नया जीवन मिल पाया व बच्चा खतरे से बाहर हुआ। शिशु रोग विभाग के प्रोफेसर, एच ओ डी डॉक्टर अनुरूप कुमार साहू के मार्गदर्शन में विभाग में कार्यरत सभी जूनियर रेसिडेंट ने पारी - पारी उक्त बच्चे के ईलाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बच्चे को ऑक्सीजन, नेबुलाईजेशन, आईवी फ्लुड, स्टेरायड व अन्य सभी जीवन रक्षक गहन ईलाज व सतत् मानिटरिंग दिया गया। बाद में बच्चे को कोविड टेस्ट निगेटिव आने पर डिमरापाल अस्पताल के बच्चा वार्ड में शिफ्ट करके गहन ईलाज किया गया। आज दिनांक 14.02.2022 को बच्चे का डिस्चार्ज किया गया।
शिशु रोग विभाग के समस्त स्टाफ व ईंटर्न डॉक्टर, रेसिडेंट डॉक्टरों के अनवरत क्रिटिकल केयर ईलाज मानिटरिंग से ही बच्चा ठीक हो गया।