जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी   के जन्मदिन के अवसर पर ,बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में महारानी अस्पताल में हुआ फल वितरण मरीजों का जाना हाल-चाल - भरत कश्यप

जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी के जन्मदिन को बस्तर सेवा दिवस के रूप में बनाने का निर्णय कार्यकर्ताओं ने ले श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण के प्रति संयुक्त संघर्ष का लिया संकल्प - नवनीत चांद

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष लख्मीचंद के नेतृत्व व मुक्ति मोर्चा के युवा विंग संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ,जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया ,जगदलपुर ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष अजय बघेल ,मुक्ति मोर्चा युवा विंग शहर अध्यक्ष किशन सरकार ,महामंत्री डेनिश राज की संयुक्त अध्यक्षता में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रेणु जोगी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लें जगदलपुर शहर में स्थित महारानी अस्पताल में  इलाज करवा रहे, मरीजों को फल वितरण कर उनका हाल-चाल जान ,ईश्वर से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की गई। तो वही मरीजों द्वारा बताई गई।

अस्पताल से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु अस्पताल प्रबंधन से अपील किया गया ,मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि कोटा विधायक जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी का जन्म दिवस बस्तर के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा बस्तर सेवा संकल्प दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया था । जिसके अंतर्गत बस्तर के सभी सम्मानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प लिया गया है । जिसके अंतर्गत आज महारानी अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया एवं बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने हेतु आवश्यक मांगों को पूरा करने का अपील क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों राज्य सरकार वह अस्पताल प्रबंधन से किया गया।

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप अजय बघेल ,नीलांबर सेठिया किशन सरकार ,संतोष सिंह मोहन मौर्य बघेल, डेनिस राज ,ओम मरकाम एवं बहुतायत की संख्या में कार्यकर्ता और सामान्य जनता उपस्थित थे।