Employees News: अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहें, निर्देश जारी.....

विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारी को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहने कहा गया है। छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का पंद्रहवां सत्र आगामी 02 जनवरी, से 06 जनवरी 2023 तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान विभागों से सम्बन्धित विधान सभा प्रश्न ध्यानाकर्षक सूचना, शून्यकाल सूचना एवं स्थगन प्रस्ताव आदि प्राप्त होते है। इनसे सम्बन्धित उत्तर/पूरक व अतिरिक्त जानकारी सही व पूर्ण तैयार कर समय-सीमा में विभागों के जानकारी भेजा जाना आवश्यक होता है। 

Employees News: अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहें, निर्देश जारी.....
Employees News: अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहें, निर्देश जारी.....

Employees News

 

डेस्क। विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारी को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहने कहा गया है। छत्तीसगढ़ की पंचम विधान सभा का पंद्रहवां सत्र आगामी 02 जनवरी, से 06 जनवरी 2023 तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान विभागों से सम्बन्धित विधान सभा प्रश्न ध्यानाकर्षक सूचना, शून्यकाल सूचना एवं स्थगन प्रस्ताव आदि प्राप्त होते है। इनसे सम्बन्धित उत्तर/पूरक व अतिरिक्त जानकारी सही व पूर्ण तैयार कर समय-सीमा में विभागों के जानकारी भेजा जाना आवश्यक होता है। 

 

महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान कार्यालय में विधान सभा प्रश्नोत्तर प्रकोष्ठ का गठन तत्काल करें एवं प्रभारी अधिकारियों, कर्मचारियों का पदनाम, कार्यालय एवं निवास का दूरभाष नंबर, फैक्स नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी भेजे। इसके अलावा विभाग एवं शाखा से संबंधित विधान सभा प्रश्नों की छायाप्रति के साथ शासन को प्रेषित उत्तर मय पूरक जानकारी की प्रति कार्यालय कलेक्टर विधानसभा प्रकोष्ठ को निर्धारित परिशिष्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक प्रति (सी.डी.) मंे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र सर्व-प्राथमिकता वाले कार्य है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाएं। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा सत्र समाप्ति तक कार्यालयीन दिवस एवं शासकीय अवकाश के दिनों में बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न जाएं।