छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा मनोनयन, शपथ एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी और सदस्य... सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.....

Oath taking ceremony of all the newly appointed office bearers of Chhattisgarh prantiya Akhand Brahmin Samaj concluded

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा मनोनयन, शपथ एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी और सदस्य... सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.....
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा मनोनयन, शपथ एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी और सदस्य... सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 4 सितंबर को मनोनयन, शपथ एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भारती किरण शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे, अति विशिष्ट अतिथि योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि पार्षद मृत्युंजय दुबे, अध्यक्षता डॉ सरिता दुबे, प्रदेश संयोजक निशा तिवारी, नारी शक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशा तिवारी के विशेष नेतृत्व में विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्याक्ष सरिता तरुण शर्मा की गरिमा में स्थिति में भगवान परशुराम जी व भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना से प्रारंभ की गई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष और छ.ग. विद्युत मण्डल रायपुर की सेवानिवृत्त सेक्सन आफिसर भारती किरण शर्मा को अभिनंदन पत्र समर्पित किया गया। दुर्ग के लोकगायक अजय शुक्ला और विप्र सेवा समाज सेवक संघ रीवा मध्य प्रदेश के संस्थापक राजीव शुक्ला का सम्मान किया गया। ममता अहार शिक्षिका अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व मेघा मिश्रा युवा प्रतिभा सम्मान, मयंक दुबे यूपीएससी 2021 बैच में चयन के लिए सम्मान, माधुरी पांडे गायन हेतु सम्मान किया गया। पूर्णा तिवारी का विशेष सम्मान किया गया। मंच संचालन प्रीति शुक्ला और प्रदेश सचिव संजय शुक्ला द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में वंदना तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, रश्मि शर्मा, संगीता शुक्ला प्रदेश महासचिव, संध्या तिवारी प्रदेश सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हितेश तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला अध्यक्ष जांजगीर अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष बिरगांव हेमलाल शर्मा, मेघराज तिवारी प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ, पंडित सूर्य नंद महाराज प्रदेश अध्यक्ष विप्र प्रकोष्ठ सभी के उपस्थिति के साथ रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, बलोदा बाजार, गौरेला पेंड्रा, दुर्ग-भिलाई, डोंगरगांव, बिरगांव और राजनांदगांव जिले के नव मनोनीत पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रांतीय खंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी।