NPS Scheme : बड़ी खबर! पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकारी कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, सरकार की बढ़ी टेंशन...
NPS Scheme: Big news! Big announcement by government employees regarding the old pension scheme, increased tension of the government... NPS Scheme : बड़ी खबर! पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकारी कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, सरकार की बढ़ी टेंशन...




NPS Scheme :
नया भारत डेस्क : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दशहरे पर एनपीएस रूपी रावण दहन करेगा। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। इसमें देश के 75 लाख व छग के 2 लाख 80 हजार सहित जिले 8 हजार एनपीएस कर्मचारी- अधिकारी शामिल है, जो लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सदन तक पहुंचाने का प्रयासरत हैं। (NPS Scheme)
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपीएस रावत ने कहा कि देश के 85 लाख एनपीएस कर्मचारी दशहरा पर अपने तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। एनपीएस का रावण की तरह दहन किया जाएगा। देश भर में केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा। (NPS Scheme)
पूर प्रयास किया जाएगा कि केंद्र के स्तर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जल्द बड़ा फैसला लिया जाए। केंद्र के साथ ही राज्य स्तर पर भी पुरानी पेंशन को बहाल कराया जाएगा। केंद्र के साथ ही राज्य स्तर पर आंदोलन खड़े किए जाएंगे। कर्मचारियों के इसी दबाव की बदौलत देश भर में कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल भी हुई है। (NPS Scheme)
कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सरकारी कर्मचारियों की बड़ी भूमिका थी। 94 दिनों तक कर्मचारियों की हड़ताल चली। जो अपने आप में एक इतिहास रहा। ऐसे में यदि उत्तराखंड सरकार ने जल्द निर्णय न लिया तो, एक बार फिर उत्तराखंड के सभी कर्मचारी 1994 के आंदोलन को दोहराएंगे। (NPS Scheme)
कर्मचारी दिल्ली रामलीला मैदान की ऐतिहासिक हुंकार रैली के बाद देश व्यापी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इस बार देश भर के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों समेत पुलिस और रेलवे के कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे। (NPS Scheme)