नाराज़ जनता की आवाज़ है अविश्वास प्रस्ताव, अपना किला बचाने की चिंता करे कांग्रेस - आलोक अवस्थी

नाराज़ जनता की आवाज़ है अविश्वास प्रस्ताव, अपना किला बचाने की चिंता करे कांग्रेस - आलोक अवस्थी
नाराज़ जनता की आवाज़ है अविश्वास प्रस्ताव, अपना किला बचाने की चिंता करे कांग्रेस - आलोक अवस्थी

नाराज़ जनता की आवाज़ है अविश्वास प्रस्ताव, अपना किला बचाने की चिंता करे कांग्रेस - आलोक अवस्थी

कांग्रेस सत्ता दल की गलत नीतियों व अकुशल नेतृत्व से नगर निगम की सारी व्यवस्थायें चरमराई

बीते वर्ष डेंगू से हुई 12 असमय मौतों का जवाब दे कांग्रेस सत्ता दल

ध्वस्त स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के बजाय 36 लाख के डस्टबिन लगाने में रूचि, जनता मांग रही जवाब

जगदलपुर : भाजपा पार्षद दल के द्वारा कांग्रेस की महापौर के विरुद्ध लाये अविश्वास प्रस्ताव से कांग्रेसियों में बैचेनी बढ़ गयी है। नगर निगम में सत्तासीन कांग्रेस के 29 पार्षदों में आपसी फूट और मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं। जो सामान्य सभा की बैठक में भी सार्वजनिक हुये हैं। इन कारणों से बैचेन कांग्रेसी अब बयानबाजी कर रहे हैं। मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि कांग्रेसी मित्र अपना किला बचाने के लिये मेहनत करें। भाजपा पार्षद दल द्वारा महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने में असंतुष्ट व नाराज़ चल रहे कांग्रेस पार्षदों का अप्रत्यक्ष सहयोग मिलेगा, यह तय है।

आलोक अवस्थी ने कहा कि बीते साढ़े तीन साल में नगर निगम में काबिज कांग्रेस सत्ता दल की गलत नीतियों व अकुशल नेतृत्व से नगर निगम की सारी व्यवस्थायें चरमरा गयी है। जनहित व जनस्वास्थ्य से सीधे जुडा़ निगम का स्वच्छता कार्य पूरी तरह ध्वस्त है। जिसे सुधारने की ठोस योजना बनाने के बजाय 36 लाख रुपये के डस्टबिन चौक चौराहों में लगाने का कार्य किया जाता है। आज लाखों रुपये खर्च कर लगे डस्टबिन गायब है। प्रत्येक वार्ड में गिनती के मात्र तीन सफाई कर्मी है,जो अत्यंत नाकाफी है और जिनकी संख्या बढा़ने कोई प्रयास साढ़े तीन साल में निगम में बैठे कांग्रेस सत्ता पक्ष ने नहीं किया। महापौर विफल हैं और कांग्रेस पार्षद दल भी जिम्मेदारियां निभाने में विफल है। 

भाजपा पार्षद अवस्थी ने कहा कि डेंगू का भयानक प्रकोप पिछले साल शहरवासियों को भोगना पडा़। ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था। डेंगू से हुई करीब 12 असमय मौतों व हज़ारों की संख्या में बीमार पड़े लोगों के लिये निगम के कांग्रेस सत्ता दल ने कभी अफसोस प्रगट नहीं किया, माफी नहीं मांगी। अभी फिर शहर में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जिसका कारण सिर्फ अस्वच्छता है और दोषी नगर निगम में आसीन सत्ता पक्ष है। इसका जवाब कांग्रेसी मित्रों को शहर की जनता देना होगा। भाजपा पार्षद दल का लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शहर की नाराज़ जनता जनार्दन की आवाज़ है।