नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पालीवाल का किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पालीवाल का किया भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी शास्त्री मण्डल द्वारा नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल का भव्य स्वागत किया गया। महामंत्री राहुल सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली द्वारा आज महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा करते हुए महिला मोर्चा की कमान मंजू पालीवाल को सौंपी। इस घोषणा कि सूचना जब पालीवाल को मिली उस समय वह शास्त्री मण्डल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद थी। वही स्थानीय कार्यकर्ताओ ओर पदाधिकारियों द्वारा ओपरणा पहना कर मुँह मीठा करवाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर, पार्षद इंदु, भागचंद पाटनी, पूर्व पार्षद पीयूष डाड, मोना डाड, विजय हिंगोरानी, मंजू पंचोली, राजेश माखीजा, पायल सिंधी, ललित देवनानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।