लोहर्सी में बड़े धूम धाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्यौहार सरपंच रंजीत भैना ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर गोठान में गौ माता कि पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद पढ़े पूरी खबर




मस्तूरी के ग्राम पंचायत लोहर्सी में आज धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्यौहार सरपंच रंजीत भैना ने लोहर्सी स्थित गोठान में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों रोजगार सहायक मितेश मल्होत्रा के साथ मिलकर गौ माता की पूजा अर्चना की और गौ माता को पूजा अर्चना कर भोज कराया और गौ माता से आशीर्वाद लिया सरपंच रंजीत भैना ने बताया कि गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन होती है। इस साल 5 नवंबर, 2021 को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा को देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा- अर्चना की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है।
गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त - 03:22 पी एम से 05:33 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 11 मिनट्स
गोवर्धन पूजा की विधि-
सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं।
इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें।
कहा जाता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से सालभर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
भगवान श्री कृष्ण का अधिक से अधिक ध्यान करें।
इस दिन भगवान को 56 या 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा भी है इस अवसर पर सरपंच रंजीत भैना,सचिव स्याम भैना,सभी पंच गण रोजगार सहायक मितेश मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे