गांव में महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं विष्णु देव की सरकार महतारी सदन का होगा निर्माण 52 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में भाजपा जब से सरकार में आई है तब से महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास कर रही है नारी शक्ति को आगे लाने के लिए प्रदेश की विष्णु देव साय की सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेशवासियों से फीडबैक लेती रहती है और महिलाओं को हर संभव सुविधा देने के प्रयास में लगी हुई है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार ने बड़ी सौगात दी है. दरअसल प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी सदन बनाएं जाएंगे. वहीं इसके पहले चरण में 179 सदन बनाया जाएगा.इसका निर्माण 25 सौ वर्गफुट में होगा.

इसके निर्माण कार्य के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि को स्वीकृति मिल गई है।

रोजगार और कार्यक्षेत्र प्रदान करना हैं इसका उदेश्य 

सभी ग्राम पंचायतों में पांच सालों में महतारी सदन बनाने की भी योजना बनाई गई है। महिलाओं को रोजगार और कार्यक्षेत्र प्रदान करना ही सदन का उद्देश्य है। वहीं एक महतारी सदन बनाने के लिए लगभग 29.20 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इन सदनों में शौचालय,कमरा,हाल, बरामदा,किचन और स्टोररूम जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।