बिलासपुर जिले के मस्तूरी के सोठी जंगल में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ चारो पैर और दांत गायब जिनको सौपा गया जंगल की जिम्मेदारी वही रहते है गायब अधिकारियों की लापरवाही की भेट चढ़ रहे जंगली जानवर जानकारी मिलने के बावजूद नहीं पहुंचते अधिकारी पढ़े पूरी खबर




सीपत//बिलासपुर रेंज में सोमवार को तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, तेंदुए के चारों पैर कटे हुए है और चारो पैर की उंगली और दांत निकाल लिए गए हैं। वहीं वन विभाग
की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। तेंदुए की मौत
कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा।
फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के बिलासपुर रेंज के सोंठी सर्किल के बिटकुला बिट
वन परिक्षेत्र का है। अनुसार प्रत्यक्ष दर्शी से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए का शिकार दो दिन पहले होने
का अनुमान लगाया जा रहा है तेंदुए के चारों पैर कटे हुए है और चारो पैर की उंगली और दांत निकाल लिए गए हैं।
बताया जा रहा है। इस क्षेत्र मे अचानक तेंदुए दिखना कोई आम
बात नहीं है लगभग तीन महीने पहले निरतु पंचायत के अदराली
ग्राम के मुन्ना गोंड को तेंदुआ द्वारा पंजा मारा गया था। जबकि इस
संबंध में वन विभाग के किसी भी अधिकारी को कोई जानकारी
नही है। चूकि इस क्षेत्र में कोई भी अधिकारी अपने निवास स्थान
में नही रहते है , या फिर यू कहे कोई अधिकारी अपना ड्यूटी सही
तरीके से नही निभाते है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा रहा
है। कि उक्त घटना की जानकारी 12 बजे विभाग को दी गई थी।
इसके बाद भी सूचना के बाद 4 बजे डिप्टी रेंजर पहुंचे थे। तो वही
डीएफओ हबीब खान 6 बजे पहुंचे थे। ऐसे में इस मामले में वन
विभाग की सक्रियता पर सवाल उठना तो लाजमी है। जिसका
जवाब किसी के पास नहीं है आपको बताते चलें कि इस क्षेत्र में डी एफ ओ
रेंजररो की लापरवाही से कुछ न कुछ सुनने को मिलता ही रहता है या यु कहे की जानवरो के साथ जो क्रूरता होता है उसमे इनकी की शत प्रतिशत लापरवाही कही न कही भारी पड़ रही है कभी हिरन मरा मिलता है कभी जंगली सूअर का शिकार होता है और ताज्जुब तब होता है जिनको पुरे जंगल के सुरक्षा के लिए रखा गया है वो अपने घरो में ऐश करते रहते है इनको तब पता चलता है जब कोई जानवर मर गया हो या शिकार कर लिया गया हो क्या ऐसे अधिकारियों के हवाले पुरे जंगल को छोड़ा जा सकता है यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब विभाग के बड़े अधिकारियो को तलाशना होगा