CG ACCIDENT ब्रेकिंग : 2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, खून से सनी सड़क, दूधमुंहा बच्चे समेत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर .....
कोंडागांव जिले में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हादसे का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सामने है। जोबा NH-30 में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दूधमुंहा बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए हैं।




कोंडागांव। जिले में तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हादसे का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सामने है। जोबा NH-30 में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दूधमुंहा बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत नाजुक है। यह हादसा कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोबा NH30 में आज दोपहर हुआ।
इस हादसे में सहित चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक बाइक चालक को गंभीर चोट लगी है, जिसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। बता दें जोबा कोंडागांव जिले का दुर्घटना जन्य क्षेत्र माना जाता है, जहां तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
आज हुए सड़क हादसे में एक दंपति और उनका दूधमुहा बच्चा भी घायल हो गया है। वहीं बाइक चालक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया है। आपको बता दें यह हादसा जोबा सेठिया होटल के पास हुआ है।