शनिवार यानी 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मियों की हर शनिवार छुट्टी होगी। राज्य सरकार ने अब हर शनिवार को अवकाश की अधिसूचना की जारी पढ़े पूरी खबर

शनिवार यानी 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मियों की हर शनिवार छुट्टी होगी। राज्य सरकार ने अब हर शनिवार को अवकाश की अधिसूचना की जारी पढ़े पूरी खबर

शनिवार यानी 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मियों की हर
शनिवार छुट्टी होगी। राज्य सरकार ने अब हर शनिवार को
अवकाश की अधिसूचना जारी की है। अब सरकारी कार्यालयों
में सप्ताह में केवल पांच दिन काम होगा। शनिवार और
रविवार को छुट्टी रहेगी। इसके एवज में कार्यालय में काम की
अवधि को आधा घंटा बढ़ा दिया गया है।
সহ
हाल ही के गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच
दिन के सप्ताह की घोषणा की थी। एक सप्ताह बाद सामान्य
विभाग ने उसके विधिवत आदेश जारी कर दिए।
संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना
में कहा गया है, शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और
उत्पादकता बढ़ाने के लिए सभी शनिवार को अवकाश घोषित
किया जाता है। पहले महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार
को अवकाश होता था। नई अधिसूचना के मुताबिक अब
विभागाध्यक्ष कार्यालय सहित सभी मैदानी ऑफिसों
में कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक
निर्धारित किया गया है। अभी तक यह 10 बजे से शाम 5
बजे तक था। बताया जा रहा है, इस आदेश से राज्य सरकार
के नियमित और संविदा आदि मिलाकर 7 लाख से अधिक
कर्मचारी-अधिकारी प्रभावित होंगे। इनमें नियमित कर्मचारियों
की संख्या ही 4 लाख से अधिक है।
मंत्रालय,हालांकि इससे दैनिक वेतनभोगी प्रभावित हो सकते है जिनका महीने में हाजरी कम होने से वेतन भी कम बनेगा