बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी दर्रीघाट में हुए डकैती मामले में चार आरोपी गिरफ्तार 6 की तलाश जारी पढ़े पूरी खबर




बिलासपुर। कांग्रेस नेता टॉकेश्वर
पाटले के घर 13 जनवरी को हुई
डकैती के मामले में पुलिस ने 4
आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं 6 आरोपी अभी फरार हैं।
मुख्य आरोपी जेल भेजे जाने से
नाराज था, उसने कांग्रेस नेता से
बदला लेने उडीसा से डकैतो को
बुलाकर डकैती कराई थी। पुलिस
ने डकैतों से 5 मोबाइल, 1 कट्टा, 1
पिस्टल और 5 हजार रु नकद जब्त
किया है। आपको यह बताते चले की दर्रीघाट में रहने वाले
कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर
पाटले के घर बीते 13 जनवरी को
डकैती हुई थी। दिनदहाड़े घर मे घुसे
7 डकैतो ने बंदूक व चाकू की नोक
पर ढाई लाख नगद व 3 लाख के
गहने लूट लिए थे। घटना के बाद
पुलिस की टीम आरोपियों की
तलाश में जुटी थी, मामले में
राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप भी
हुए। सीसीटीवी व कॉल डिटेल के
आधार पर पुलिस ने मस्तूरी के पास
ग्राम लावर निवासी अजय ध्रुव के
मामले में संलिप्त होने की
जानकारी मिली, उसे हिरासत में लेकर
पूछताछ करने पर पूरे मामले
का खुलासा हुआ। कॉन्ग्रेस नेता
टाकेश्वर पाटले ने अजय को उसके
माता पिता के साथ 2017 में जेल
भिजवाया था। जेल में ही उसने
हत्या व डकैती के आरोपियो के
साथ मिल कर बदला लेने की ठानी
थी। अजय ध्रुव बाहर आया,
और उसने जेल में मिले दोस्त रमजान के साथ मिलकर रायगढ़ पहुँचे, और
डकैती की प्लानिंग की, और
उडीसा के बदमाशों के साथ
मिलकर डकैती की घटना को
अंजाम दिया।