CG 'ब्रूसली' की हत्या: आदतन बदमाश 'ब्रूसली' पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार,पहचान छिपाने सिर को पत्थर से कुचला,फिर जो हुआ…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है यह आदतन बदमाश ब्रुसली पर देवबलोदा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो पाए




नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है यह आदतन बदमाश ब्रुसली पर देवबलोदा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो पाए। पुलिस के मुताबिक 8-9 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। भिलाई तीन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। युवक की पहचान एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव ( 35 ) निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रूसली आदतन अपराधी किस्म का था।
पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसके बीच के लोगों ने की है। उन लोगों ने पहले ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जब वो वहीं पर ढेर हो गया तो पास पड़े पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रुसली क्षेत्र में जुआ सट्टा खिलाने के साथ ही गांजा और शराब जैसे मादक पदार्थों की बिक्री करता था। इसे लेकर उसकी कई आपराधिक तत्वों से पुरानी दुश्मनी भी थी। उनके बीच क्षेत्र में गैरकानूनी काम करने के लिए अक्सर तनातनी होती थी। कई बार उनके बीच बड़ी मारपीट भी हो चुकी थी।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की इस वारदात को अंजाम अर्जुन गैंग के लोगों ने दिया है। अर्जुन गैंग के लोग बड़े पैमाने पर उस क्षेत्र में गांजा, शराब, जुआ, सट्टा के कारोबार कर रहे हैं। वे लोग नहीं चाहते थे कि ब्रुसली ये काम करें। इसी बात पर उन दोनों के बीच दुश्मनी थी।