सरायपाली: कोकड़ी में नामयज्ञ का आयोजन में निकला जायेगा भव्य कलश यात्रा जिले सहित उड़ीसा राज्य के अनेक कीर्तन मंडली होंगे शामिल पढ़े पूरी खबर

सरायपाली : महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील क्षेत्र के कोकड़ी ग्राम में अष्टप्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन 13/6/2024 से शुभारंभ होगा और समापन 14/6/2024 को शाम 5:00 बजे होना है, जीसमें पहले 13/6/2024 को दोपहर 2:30 बजे यहां ग्रामवासीयों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम अष्टप्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में भव्य कलश यात्रा निकाल कर पूजा स्थल में अधिवास कर कलश स्थापना की जाएगी,इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल हो कर बाजे गाजे के साथ गांव के दैवीय तालाब तट से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल में स्थापना की जाएगी। 

 हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का नाम उच्चारण का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें दूर दराज 6 संकीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में संगीत से डूबे रहेंगे ।इस कार्यक्रम में अनेक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करते हुए कीर्तन किया जाएगा। 14/6/2024 शाम 5:00 बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें दही हंडी फोड़, बैठक की कार्यक्रम कर एक साथ महिला पुरुष महाप्रसाद सेवन करेंगे