CG- अवैध संबंध में गैंगरेप के बाद मर्डर: पति के एक्सीडेंट की कहानी बता ले गए साथ.... प्रेमी और उसके 2 दोस्तों ने किया दुष्कर्म.... रेप के बाद ब्लाउज से घोंटा गला.... पत्थर से कुचला चेहरा..... 3 गिरफ्तार......




जांजगीर। अवैध संबंधों के चलते एक महिला की गैंग रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रेप के बाद ब्लाउज से गला घोंट दिया। इसके बाद उसका शव बोरी में भरकर नहर में बहा दिया था। महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला का परिचित है। उसका दोस्त महिला को पति का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना देकर साथ ले गया था। वार्ड नंबर 20 में रहने वाली महिला 9 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तीन युवकों के साथ जाने की आशंका जताई।
इस बीच देर रात पुलिस को महिला का शव नहर में एक बोरी में मिला। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए पत्थर से महिला का चेहरा कुचल दिया और बोरी में भरकर नहर में फेंक आए। 5 दिन बीत जाने के कारण शव काफी सड़ चुका था। चेहरा भी वीभत्स था। ऐसे में उसकी पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने साड़ी से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम डॉ. जेआर आरमोर और डॉ. ललिता टोप्पो ने किया। डॉ. आरमोर ने बताया महिला के गले पर वार किया गया है।
आशंका के आधार पर पुलिस ने ग्राम तरौद निवासी चंद्रमणि वैष्णव, शिव महंत एवं सुरेंद्र श्रीवास को हिरासत में ले लिया। टीआई मनीष परिहार ने बताया कि महिला के उसके ही गांव के रहने वाले चंद्रमणि से अवैध संबंध थे। वह जहां काम पर गई थी, वहां से सुरेंद्र उसे बाइक पर ले गया था। सुरेंद्र ने महिला को बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। सुरेंद्र उसे लेकर चंद्रमणि के पास पहुंचा। वहां एक कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया। इसी बीच सुरेंद्र श्रीवास पहुंचा तो उसने भी रेप किया। महिला ने सब को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने ब्लाउज से उसका गला घोंट दिया।