अजब-गजब LOVE: प्यार में 'पागल' प्रेमी ने काट लिया प्रेमिका का नाक और कान.... फिर जो हुआ.... प्रेमिका को मानता है भगवान.... आरोपी गिरफ्तार......




डेस्क। प्रेमी ने प्रेमिका का नाक और कान काट लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के कटिहार में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का ही नाक और कान काट लिया। घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला घाट की है। यहां एक महिला छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर का रहने वाला प्रीतम कुमार पहुंचा और वह महिला के साथ दुर्यव्यहार करने लगा। इसी दौरान उसने महिला की पिटाई की और उसका नाक-कान काट लिया।
डॉक्टर उदयन कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे महिला और युवक को अस्पताल लाया गया था। दोनों को गंभीर चोट आई थी। महिला का नाक और कान कटा हुआ था। इधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला का इलाज करवाया जा रहा है। हालांकि महिला की ओर से प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ नहीं बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब अपनी गलती का पछतावा हुआ तो प्रीतम ने रोते-रोते कहा कि वह अपनी प्रेमिका को भगवान मानता है लेकिन यह गलती कैसे हो गई या उसे पता नहीं है।
हालांकि इस दौरान उसने यह भी कहा कि वह आगे कुछ नहीं बताना चाहते हैं और अपनी प्रेमिका को बदनाम नहीं करना चाहता है। वहीं पीड़िता ने बताया कि युवक ने पैसा लिया था और वह वापस पैसा नहीं देना चाहता है। वह हमेशा पति और बच्चों को मार देने का धमकी देता है। रविवार को भी वह पहुंच गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया।