जबरदस्त शीतलहर से कांप रहा CG: शीत दिवस व शीतलहर की चेतावनी.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... अगले 24 और 48 घंटे के लिए शीत लहर चलने की संभावना.... शीत दिवस रहने की भी संभावना.... देखिए किस जिले में कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया......

जबरदस्त शीतलहर से कांप रहा CG: शीत दिवस व शीतलहर की चेतावनी.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... अगले 24 और 48 घंटे के लिए शीत लहर चलने की संभावना.... शीत दिवस रहने की भी संभावना.... देखिए किस जिले में कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया......

...

रायपुर 21 दिसंबर 2021। मौसम विभाग ने शीत दिवस व शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले 24 और 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभागों के सभी जिलों में कुछ पॉकेट में शीत लहर तथा शीत दिवस रहने की संभावना है। प्रदेश के दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर संभागों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो अथवा न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो तथा अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो। आज सुबह का तापमान रायपुर में 10.2, अंबिकापुर में 6.4, जगदलपुर में 7.8 और पेंड्रा रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान इससे कम रहेगा। कल जगदलपुर में 11.2 डिग्री सेल्सियस 0530 बजे तापमान था। आज बस्तर संभाग में न्युनतम तापमान में काफी गिरावट संभावित है।

शीत लहर के दौरान यथासंभव घर के अंदर रहें, ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। सूखा रहें। यदि गीले हो जाएँ तो शरीर की गर्मी बचाने के लिए शीघ्रता से कपड़े बदलें। निरंगुल दस्ताने को चुने। निरंगुल दस्ताने ठंड में ज्यादा गरम और ज्यादा अच्छा रक्षा कवच होता है। बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें। नियमित रूप से गरम पेय सेवन करें।