डेटिंग की अफवाहों पर भड़कीं Babitaji: 9 साल छोटे Tappu के साथ डेटिंग की खबरों पर भड़क गईं मुनमुन दत्ता.... देश के नाम ‘बबीता जी’ ने लिखा ओपन लेटर.... Babitaji ने तोड़ी चुप्पी.... जानें गुस्से में क्या-क्या कह डाला?......

डेटिंग की अफवाहों पर भड़कीं Babitaji: 9 साल छोटे Tappu के साथ डेटिंग की खबरों पर भड़क गईं मुनमुन दत्ता.... देश के नाम ‘बबीता जी’ ने लिखा ओपन लेटर.... Babitaji ने तोड़ी चुप्पी.... जानें गुस्से में क्या-क्या कह डाला?......


डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानि राज अंदकत और बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के डेटिंग की खबरें आईं थी। सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता बेशक लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से राज करती हों, लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार मुनमुन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार फिर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है और अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।

 

 

अफवाहों पर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भड़की नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद को भारत की बेटी बताने पर भी शर्म आ रही है। मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में मीडिया को भी फटकार लगाई और लिखा, “मीडिया और उनकी शून्य विश्वसनीयता के लिए, किसने आपको अधिकार दिया है, किसी की सहमति के बिना उसकी निजी जिंदगी के बारे में काल्पनिक और बनावटी चीजें लिखने का? आपके व्यवहार से जो लोगों को परेशानी हो रही है, क्या उसकी जिम्मेदारी आप लेंगे। आप उस मां के चेहरे पर कैमरा दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं, जिसने अपना प्यारा बेटा खोया हो।”

 

 

मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “किसी की गरिमा को ठेंस पहुंचाते हुए आप संवेदनात्मक हेडलाइन/आर्टिकल लिखने के लिए किसी भी हदतक चले जाते हैं, लेकिन क्या आप उनकी जिंदगी में आए तूफान की जिम्मेदारी लेंगे? अगर नहीं तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।” मुनमुन दत्ता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आम जनता पर भी अपना गुस्सा जताया। मुनमुन दत्ता ने पोस्ट में आगे लिखा, “आम लोगों के लिए, मुझे आप लोगों से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन कमेंट सेक्शन में आप लोगों ने जो गंदगी मचाई है, खासकर ‘पढ़े-लिखे’ लोगों ने, इससे यह पता चलता है कि हम कैसे समाज में रह रहे हैं।”

 

 

मुनमुन ददत्ता ने पोस्ट में आगे कहा, “महिलाओं को उनकी उम्र के लिए ताने मारे जाते हैं, उनके बारे में उल्टी-सीधी चीजें कही जाती हैं। भले ही आपका यह तरीका किसी को मानसिक रूप से हानि क्यों न पहुंचाता हो, लेकिन आपको कोई फर्क नहीं पड़ता।” मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “13 सालों तक आप लोगों का मनोरंजन किया, लेकिन आप लोगों ने मेरी गरिमा को खत्म करने में 13 मिनट भी नहीं लगाए। तो अगली बार अगर कोई डिप्रेशन में जाए या अपनी जान लेने की कोशिश करे तो रुक कर यह सोचना कि कहीं ये आपके कहे शब्द तो नहीं हैं जो लोगों को इस हद तक मजबूर कर रहे हैं। आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहने पर भी शर्म आ रही है।”