मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित बस्तर के बेटे श्री चेरियन से मिल बस्तर का नाम रोशन करने के लिए दी शुभकामनाए - ओम मरकाम




जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने बस्तर में कोरोना काल में उत्कृष्ट मानव सेवा महान कार्य करने वाले बस्तर के बेटे श्री एम अलेक्जेंडर चेरियन जी को महामहिम राष्ट्रपति के निर्देशन में इंडियन रेडक्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किए जाने पर पुष्प गुच्छ भेट कर बस्तर के नाम को रौशन करने पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना किया गया ,और मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक नवनीत चांद के श्री चेरियन की तारीफ करते हुए कहा बस्तर में रेडक्रॉस के उत्कृष्ट कार्य के चलते छत्तीसगढ़ राज्य को और राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ ये हमारे बस्तर का सौभाग्य है।
इस दौरान मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के जगदलपुर शहर महामंत्री ओम मरकाम भी उपस्थित थे।