माही का देसी अंदाज VIDEO: क्रिकेट का मैदान छोड़ खेतों में जुताई कर रहे हैं MS Dhoni... ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी... देखें वीडियो.....

सोशल मीडिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार और सुपर बाइक्स के शौक़ीन धोनी खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. एमएस धोनी ने टैक्टर पर हाथ आजमाया है. उन्होंने खेती के अपने शौक को एक नए स्तर पर ले जाते हुए खुद ट्रैक्टर से खेत जोता. धोनी ने वीडियो शेयर कर लिखा की “कुछ नया सीखने में अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लग गया.”

माही का देसी अंदाज VIDEO: क्रिकेट का मैदान छोड़ खेतों में जुताई कर रहे हैं MS Dhoni... ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी... देखें वीडियो.....
माही का देसी अंदाज VIDEO: क्रिकेट का मैदान छोड़ खेतों में जुताई कर रहे हैं MS Dhoni... ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी... देखें वीडियो.....

MS Dhoni Tractor Driving Video 

नयाभारत डेस्क। सोशल मीडिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार और सुपर बाइक्स के शौक़ीन धोनी खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी ने टैक्टर पर हाथ आजमाया है। उन्होंने खेती के अपने शौक को एक नए स्तर पर ले जाते हुए खुद ट्रैक्टर से खेत जोता। धोनी ने वीडियो शेयर कर लिखा की “कुछ नया सीखने में अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लग गया।” 

धोनी ने इससे पहले भी अपने फॉर्म के स्ट्रॉबेरी का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, “अगर मैं खेत में जाता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी” टीम इंडिया को आईसीसी की एक नहीं बल्कि तीन ट्रॉफी जिताने वाले सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धोनी अभी अक्सर कुछ ना कुछ नए कामों को करते और उन्हें सीखते हुए नजर आते रहते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद माही अपनी जिंदगी का मजा लेते अक्सर नजर आते हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले धोनी अपने शहर रांची के मैदान में आईपीएल के आगामी 2023 सीजन से पहले प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए थे। इस प्रैक्टिस सेशन में धोनी सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ ही अभ्यास कर रहे थे। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, उसके बाद साल 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और फिर उसके बाद साल 2013 में टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)