CG- दो मासूम बच्चों समेत महिला की मिली लाश: मकान में म्यार से लटके मिले तीनों के शव.... दो बच्चों की हत्या कर फांसी पर लटकी मां.... पति गया था काम पर.... लौटा तो पत्नी और दो बच्चों की मिली लाश.... शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली.....




...
कांकेर। मकान में म्यार से तीन शव लटके मिले है। महिला ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाके की है। तीनों के शव उनके ही घर में म्यार से लटके हुए मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। बच्चों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। बासनवाही-मुसुरपुट्टा के एक मकान में दोपहर को दो बच्चों सहित एक महिला का शव फांसी से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
इलाका काफी अंदरूनी होने के कारण पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। मरने वालों की पहचान भुनेश्वरी ध्रुव (28) पति चेतन ध्रुव और उसके दो बच्चे देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव नीचे उतरवा कर रखवा दिए हैं। तहसीलदार का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के समय महिला का पता चेतन ध्रुव खेत में काम करने के लिए गया था। उसके लौटने के बाद ही घटना का पता चला।