CG VIDEO ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का कांच हुआ क्रैक… बाल बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री... अचानक हेलीकॉप्टर के कांच में आई दरार... बड़ा हादसा टला... सड़क मार्ग से मंत्री को लौटना पड़ा... देखें VIDEO....

CG VIDEO ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का कांच हुआ क्रैक… बाल बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री... अचानक हेलीकॉप्टर के कांच में आई दरार... बड़ा हादसा टला... सड़क मार्ग से मंत्री को लौटना पड़ा... देखें VIDEO....

सूरजपुर 30 मई 2021। जिस हेलीकाप्टर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जिस धरसेड़ी गांव गए थे, वापसी के दौरान उसका शीशा क्रैक हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाल बाल बचे। मंत्री सिंहदेव के साथ हेलीकॉप्टर में अन्य लोग भी मौजूद थे। मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित है। बड़ा हादसा टल गया है। सूरजपुर में सरकारी हेलीकॉप्टर लैंडिंग कर रहा था। उसी दौरान शीशा टूट गया। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।

 

 

सूजरपुर जिले के धरसेड़ी गांव में कुएं की खुदाई के दौरान तीन लोग दब गए थे, जिनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए आज मंत्री टीएस सिंहदेव गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर का शीशा क्रैक हो गया। हेलीकॉफ्टर की कांच में दरार आ गई। लेकिन पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निज सचिव और सफी अहमद उनके साथ मौजूद थे। 

 


घटना के बाद हेलीकॉप्टर को मैदानी इलाके में खड़ा कर दिया गया है। उसके सामने के हिस्से को कपड़े से बांध कर रखा गया है। पंखियों को भी कपड़े से बांधा गया है। जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान हेलीकॉप्टर को न पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि हेलीकॉप्टर का कांच फट गया था। हवा में हिल रहा था। लैंड करने के बाद पायलट ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पायलट की तरफ कांच धीरे-धीरे फट रहा था। कांच में मकड़ी के जाल की तरह निशान बन गए थे। फिलहाल कोई हादसा नहीं हुआ है।

 

देखें वीडियो