बड़ी खुशखबरी: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा.... मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया.... तीन किश्तों को मिलाकर बढ़ेगा DA…. कैबिनेट ने दी मंजूरी.... जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?......

बड़ी खुशखबरी: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा.... मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया.... तीन किश्तों को मिलाकर बढ़ेगा DA…. कैबिनेट ने दी मंजूरी.... जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?......

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 18 महीने यानि डेढ़ से अटका महंगाई भत्ता का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा और साथ ही पिछले 18 महीने से रुके DA का भी भुगतान हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है, जो अभी तक 17 फीसदी है। 

 

 

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए है। इसमें 11 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़ दिया गया है। सितंबर में इसका भुगतान होगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता एक साथ मिल जाएगा। सितंबर महीने की सैलरी के साथ तीनों किस्त आएंगी। सरकार सितंबर में सैलरी के साथ जुलाई 2021 और अगस्त 2021 का एरियर भी देगी। सैलरी कितनी बढ़ेगी यह जानने के लिए आपको अपनी बेसिक सैलरी चेक करनी चाहिए। साथ ही इसके बाद अपने मौजूदा DA की जांच करें। फिलहाल DA 17 फीसदी है जो बहाली के बाद 28% हो जाएगा।

 


आज के फ़ैसले के मुताबिक़ 1 जनवरी 2020 , 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से लागू होने वाली तीनों किस्तों पर लगी रोक हटा दी गई है। रोक हटने के बाद तीनों किस्तों को मिलाकर कुल 11 फ़ीसदी की बढोत्तरी होगी। यानि महंगाई भत्ते की दर वर्तमान के 17 फ़ीसदी से बढ़कर 28 फ़ीसदी हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फ़ायदा होगा। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी, 2020 से डीए को रोक दिया गया था। बाद में इसे 1 जुलाई, 2021 तक रोका गया। लेकिन अब जब डीए को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में कुछ फैसला हुआ है, तब सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है।

 

दरअसल कोरोना शुरू होने के बाद से महंगाई भत्ते की बढोत्तरी पर रोक लगी हुई थी। पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद अप्रैल के महीने में केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की दो किस्तों को जारी करने पर रोक लगा दी थी। चूंकि महंगाई भत्ते की क़िस्त हर छह महीने पर जारी की जाती है। एक बार 1 जनवरी से जबकि दूसरी बार 1 जुलाई से। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी। अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है।