विधायक जैन ने फुटबाल संघ को सौंपा चार लाख का चेक...

विधायक जैन ने फुटबाल संघ को सौंपा चार लाख का चेक...
विधायक जैन ने फुटबाल संघ को सौंपा चार लाख का चेक...

विधायक जैन ने फुटबाल संघ को सौंपा चार लाख का चेक

जगदलपुर : मंगलवार शाम संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर जिला फुटबाल संघ को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। यह आर्थिक सहायता आल इंडिया गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला फुटबाल संघ को दी गई है। श्री जैन ने संघ के पदाधिकारियों से बस्तर की फुटबाल गतिविधियों की जानकारी ली।

जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष रूप से यह स्वीकृति दी है। इस दौरान संघ के संरक्षक गौतम कुंडू व यशवर्धन राव, उपाध्यक्ष द्वय डा केएल आजाद, एस राजेश राव, सचिव दिलीप दास, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नरेश भारती, सूर्या पाणि आदि मौजूद थे।बस्तर जिला फुटबॉल संघ ने इस आर्थिक सहायता के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्थानीय विधायक रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया है।