छत्तीसगढ़िया माइकल जैक्सन का VIDEO: पेशे से मिस्त्री काम करने वाले फूलचंद का माइकल जैक्सन डांस हुआ वायरल.... बच्चों की जिद पर ऐसा नाचे की अब पूरे देश में चर्चा.... रातों-रात बने देसी माइकल जैक्सन.... देखें VIDEO में मनमोहक डांस स्टेप.....

छत्तीसगढ़िया माइकल जैक्सन का VIDEO: पेशे से मिस्त्री काम करने वाले फूलचंद का माइकल जैक्सन डांस हुआ वायरल.... बच्चों की जिद पर ऐसा नाचे की अब पूरे देश में चर्चा.... रातों-रात बने देसी माइकल जैक्सन.... देखें VIDEO में मनमोहक डांस स्टेप.....

जांजगीर। छत्तसीगढ़ के जांजगीर जिले के गोदना गांव के रहने वाले सख्स को लोगों ने फेमस कर दिया है। 40 वर्षीय फूलचंद मंझवार का इंटरनेट पर माइकल जैक्सन की तरह डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फूलचंद मंझवार को लोगों ने देसी माइकल जैक्सन का नाम दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद फूलचंद से अब लोग मिलने आ रहे हैं। फोटो खिंचवा रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में फूलचंद ने बताया कि यह वीडियो पिछले सप्ताह का है। गांव में गणेश विसर्जन के दौरान उन्होंने ये डांस किया था। 


गांव के बच्चों ने जिद की तो करीब 10 साल बाद उन्होंने इस तरह डांस किया है। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से फूलचंद के डांस स्टेप को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और अब वह रातों-रात डांसिंग सेंसेशन बन चुके हैं। अपने डांसर बनने की दिलचस्प वजह का जिक्र करते हुए फूलचंद ने बताया कि वो स्कूल के दिनों में घर में व्यायाम किया करते थे। इस कसरत में उनके मूव आसपास के घरों के लोग छुप-छुप कर देखा करते थे। उन्हें फूलचंद का व्यायाम थोड़ा अजीब और कुछ-कुछ ऐसा लगता था मानों डांस कर रहे हों। 

गांव में बातें शुरू हो गई थीं कि फूलचंद बढ़िया डांस करता है। ये बात फूलचंद तक पहुंची तो वो भी हैरान थे। मैंने तो डांस किया ही नहीं। लोगों के अच्छे रिएक्शन की वजह से अपने व्यायाम में फूलचंद ने डांस को भी जोड़ दिया और फिर माइकल जैक्सन की तरह प्रैक्टिस करने लगे। पढ़ाई में मन नहीं लगा, टीचर से भी डांट मिला करती थी तो आगे नहीं पढ़ सके। कुछ वक्त बाद शादी हो गई तो सब कुछ छूट सा गया। परिवार का पेट पालने बिजली मिस्त्री बन गए। त्योहार के मौके पर गणेश और दुर्गा की प्रतिमाएं बनाने का काम भी करने लगे। कभी कभार, मस्ती के मूड में गांव में ही डांस कर लिया करते थे। 

 

देखे विडियो