Video: जहरीले सांप को किया Kiss... मुंह में डाली अंगुली... गले में लटकाकर सांप से खेलता रहा शख्स... स्टंटबाजी के चक्कर में हुई मौत... देखें वीडियो.....
नयाभारत डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। सांप के काटने से शख्स की मौत हो गई। शख्स सांप के साथ स्टंटबाजी कर रहा था। कभी सांप के मुंह में अंगुली डाल रहा था तो कभी उसे चूम रहा था। बीच-बीच में सांप को गले और हाथ में लपेटकर स्टंट कर रहा था। सांप ने उसे डंस लिया और उसकी जान चले गई। वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया का बताया जा रहा है। 40 साल के संतोष कुमार गौतम को जहरीले सांपों को पकड़ने का शौक था।




Man Kisses Snake, Stunt with Snake, Viral Video
नयाभारत डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। सांप के काटने से शख्स की मौत हो गई। शख्स सांप के साथ स्टंटबाजी कर रहा था। कभी सांप के मुंह में अंगुली डाल रहा था तो कभी उसे चूम रहा था। बीच-बीच में सांप को गले और हाथ में लपेटकर स्टंट कर रहा था। सांप ने उसे डंस लिया और उसकी जान चले गई। वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया का बताया जा रहा है। 40 साल के संतोष कुमार गौतम को जहरीले सांपों को पकड़ने का शौक था।
ग्रमीणों का कहना है कि शराब के नशे में संतोष सांप के साथ स्टंट कर रहा था। इलाके में कहीं भी जहरीले सांप निकलने की जानकारी मिलते ही संतोष वहां पहुंचकर सांप को पकड़ लेता फिर उसे आबादी से दूर ले जाकर छोड़ देता था। ऐसे ही एक मामले में जमुआ गांव में ग्रामीणों ने जहरीला सांप देखा तो संतोष को पकड़ने के लिए बुलाया। संतोष ने महज 10 मिनट में ही जहरीले सांप को पकड़ लिया। संतोष ने सांप को कई बार अपनी जीभ से छुआ।
कभी वह सांप को कंधे में डालकर खेलने लगा तो कभी जमीन पर छोड़ देता। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ने से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची संतोष के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।