CG छुट्टी ब्रेकिंग: कलेक्टर ने अवकाश किए घोषित… आदेश हुआ जारी… 3 स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए किन तीन दिन रहेगी छुट्टियां.... देखें आदेश.....




डेस्क। तीन तिथियों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश समस्त सरकारी कार्यालयों / संस्थाओं के लिये है। यह अवकाश कोषालय / उप कोषालय एवं बैकों के लिये लागू नही होगा। बेमेतरा कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान ने आदेश जारी किया है। गणेश चतुर्थी 31/08/2022 दिन बुधवार, दशहरा (महानवमी) 04/10/2022 मंगलवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25/10/2022 मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
बेमेतरा कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान ने जारी आदेश में कहा है कि सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग दो अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मैं भोसकर विलास संदिपान, कलेक्टर जिला बेमेतरा (छ0ग0) वर्ष 2022 हेतु बेमेतरा जिला में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों / संस्थाओं के लिये गणेश चतुर्थी 31/08/2022 दिन बुधवार, दशहरा (महानवमी) 04/10/2022 मंगलवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25/10/2022 मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित करता हूँ। यह अवकाश कोषालय / उप कोषालय एवं बैकों के लिये लागू नही होगा।
देखें आदेश