Local Holiday Declared: 3 दिन छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी, जानिए किन तीन दिन रहेगी छुट्टियां.....

Local Holidays Declared

नयाभारत डेस्क। जांजगीर-चांपा कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति सोमवार 15 जनवरी, भाई दूज बुधवार 27 मार्च, और दशहरा (महानवमी) शुक्रवार 11 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

कोरबा जिले में वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश की तिथि घोषित

वर्ष 2024 में कोरबा जिले में रहने वाले स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए है। इस वर्ष जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। 02 सितंबर 2024 दिन सोमवार को पोला, 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को दशहरा (महानवमी) तथा 01 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।