CG बारिश BIG अलर्ट: प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को बारिश होने की संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखें कहां कब होगी बारिश.....

Light to moderate rain likely in the state on February 9 and 10 Meteorological Department issued alert

CG बारिश BIG अलर्ट: प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को बारिश होने की संभावना.... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.... देखें कहां कब होगी बारिश.....

...

रायपुर 7 फरवरी 2022। प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवा घूम कर के उत्तर-पूर्व से आने के कारण न्यूनतम तापमान में कल दिनांक 8 फरवरी को वृद्धि होने की संभावना है। 

इसी के साथ अधिकतम तापमान में भी मामूली वृद्धि संभावित है। कल दिनांक 8 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। 

इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।