Bharat Ratna: PM मोदी ने किया ऐलान... लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न... CM साय ने जाहिर की खुशी.....
Lal Krishna Advani Bharat Ratna




Lal Krishna Advani Bharat Ratna
नई दिल्ली। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को "भारत रत्न" से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है। राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है। हमारे अभिभावक माननीय आडवाणी जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की।