Mustard Oil Price Down: Petrol-Diesel सस्ता होने के बाद आई एक और Good News.... कच्ची घानी सरसों तेल में बड़ी गिरावट.... सरसों-मूंगफली समेत सस्ते हो गए ये सभी खाने वाले तेल.... चेक करें रेट......

Mustard Oil Price, Edible Oil Price Down नई दिल्ली। सरसों के तेल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये गिरकर 2,405-2,515 रुपये टिन पर आ गया है। कीमत में कमी इंडोनेशिया के निर्यात खोलने के बाद से आई है। विदेशी बाजार में खाने के तेल में तेजी के बीच इंडोनेशिया की तरफ से निर्यात खोलने का असर देश के बाजार पर पड़ा है। पिछले हफ्ते अधिकांश तेल-तिलहन की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला। इसका असर यह हुआ कि कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये तक सस्ता हो गया है। यह खाने के तेल के रेट में बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

Mustard Oil Price Down: Petrol-Diesel सस्ता होने के बाद आई एक और Good News.... कच्ची घानी सरसों तेल में बड़ी गिरावट.... सरसों-मूंगफली समेत सस्ते हो गए ये सभी खाने वाले तेल.... चेक करें रेट......
Mustard Oil Price Down: Petrol-Diesel सस्ता होने के बाद आई एक और Good News.... कच्ची घानी सरसों तेल में बड़ी गिरावट.... सरसों-मूंगफली समेत सस्ते हो गए ये सभी खाने वाले तेल.... चेक करें रेट......

Mustard Oil Price, Edible Oil Price Down

 

नई दिल्ली। सरसों के तेल के दाम में बड़ी गिरावट आई है। कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये गिरकर 2,405-2,515 रुपये टिन पर आ गया है। कीमत में कमी इंडोनेशिया के निर्यात खोलने के बाद से आई है। विदेशी बाजार में खाने के तेल में तेजी के बीच इंडोनेशिया की तरफ से निर्यात खोलने का असर देश के बाजार पर पड़ा है। पिछले हफ्ते अधिकांश तेल-तिलहन की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला। इसका असर यह हुआ कि कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये तक सस्ता हो गया है। यह खाने के तेल के रेट में बड़ी गिरावट मानी जा रही है। (Mustard Oil Price, Edible Oil Price Down)

 

पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सरसों दाने का भाव 100 रुपये टूटकर 7,515-7,565 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे सरसों दादरी तेल 250 रुपये की गिरावट के साथ 15,050 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल के रेट क्रमश: 40-40 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 2,365-2,445 रुपये और 2,405-2,515 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं। विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सोयाबीन दाने और सोयाबीन लूज के भाव में भी गिरावट आई और ये 7,025-7,125 रुपये (सोयाबीन दाना) और 6,725-6,825 रुपये प्रति क्विंटल (सोयाबीन लूज) पर बंद हुए। (Mustard Oil Price, Edible Oil Price Down)

 

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव भी 25 रुपये टूटकर 2,625-2,815 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। दो दिन पहले सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद अब एक और राहत देने वाली खबर आ रही है। एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने से पेट्रोल का रेट 9.5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो गया। अब कच्ची घानी तेल में बड़ी गिरावट आई है। (Mustard Oil Price, Edible Oil Price Down)