Knowledge News: दुनिया का अनोखा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर.... पूंछ की लंबाई 8 से 10 सेमी के बीच.... जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य.....




डेस्क। आपने अक्सर पक्षियों को पेड़ बैठे या हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन क्या आप किसी ऐसे पक्षी के बारे में जानते हैं जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। हम बात कर रहे हैं हरियल पक्षी की। इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है। यह पक्षी अपना घोसला बरगद और पीपल के पेड़ो पर ये पक्षी अपना घोसला बनाते है। ये पक्षी अपना घोसला घास के तिनको और पतियों का भी इस्तेमाल करके वो बनाते है। और यह अपना घोसला बड़े, घने ऊंचाई वाले पेड़ों पर अपना घोसला बनाना पसंद करते है। इस पक्षी का रंग रंग राख जैसा स्लेटी और हरे रंग से मिला होता है, जिसमें सुंदर पीले रंग की धारियां होती हैं। इनमें चमकीला पीलापन होता है। चोंच मोटी और मजबूत होती है। आंखें नीली होती हैं। आंखों के चारों ओर गुलाबी घेरा होता है। टांगें और पैर पीले होते हैं, पूंछ स्लेटी रंग की होती है।
पीले पैर और कबूतर की तरह दिखने वाले हरियल का आकार 29 से 33 सेमी के बीच होता है। पूंछ की लंबाई 8 से 10 सेमी के बीच होती है। हरियल का वजन 225 से 260 ग्राम के बीच होता है। पक्षी की गर्दन सुनहरे पीले रंग का होता है। वे सोशल बर्ड कहलाते हैं और झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनके प्रजनन का मौसम मार्च से जून के बीच होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है। भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी धरती पर नहीं रखता है। इन पक्षियों को ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। अधिकतर हरियल पक्षी झुंड में ही पाये जाते हैं।