दो एक्ट्रेस को कोरोना: करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव.... BFF अमृता अरोड़ा भी निकलीं COVID पॉजिटिव.... सुपर स्प्रेडर होने का खतरा.... करण जौहर सहित कई सेलेब्स के संग की थी पार्टी.......

दो एक्ट्रेस को कोरोना: करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव.... BFF अमृता अरोड़ा भी निकलीं COVID पॉजिटिव.... सुपर स्प्रेडर होने का खतरा.... करण जौहर सहित कई सेलेब्स के संग की थी पार्टी.......

...

नई दिल्ली। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दो दिन पहले करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी को कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया था।  बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आनेवाले लोगों की RTPCT टेस्ट करने के आदेश दिए है। जांच के नतीजे आने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीते दिनों करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ करण जौहर के घर भी पार्टी में गई थीं। अमृता ने मलाइका, करिश्मा, मसाबा, रिया कपूर सहित अपनी कई दोस्तों के साथ प्री-क्रिसमस पार्टी की थी। उनके संपर्क में आए सभी लोग एहतियातन खुद को आइसोलेट कर चुके हैं।

करीना कपूर कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान घर के अंदर ही रही थीं। इस बीच उनके बेटे जे का जन्म भी हुआ। डिलीवरी के बाद करीना ने फिर से काम पर वापसी की और वह पार्टीज में भी देखी गईं। अमृता और मलाइका करीना की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। गर्ल गैंग अक्सर मिलकर पार्टी करता है। 9 दिसंबर को अनिल कपूर की बेटी रिया के घर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी। आज 13 दिंसबर को अमृता और करीना के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई है। बीएमसी ने दोनों को कोरोना होने की पुष्टि की है। वहीं उनके संपर्क में आए सभी लोगों को RTPCR टेस्ट करवाने को भी कहा है।

करीना और अमृता आपस में खास दोस्त हैं और दोनों ही एक्ट्रेस हमेशा से ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती आई हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करण जौहर की पार्टी में दोनों शामिल थीं। साथ ही इन दोनों अभिनेत्रियों ने कोरोना नियमों का उलघंन करते हुए कई पार्टियां अटेंड की है जिसकी वजह से इन दोनों अभिनेत्रियों के सुपर स्प्रेडर होने की संभावना है। हालांकि दोनों एक्ट्रेस की ओर से अभी इसे लेकर कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।