IPL Auction 2023 Most Expensive Player: IPL नीलामी के इतिहास में 2 बड़े रिकॉर्ड; सबसे महंगे बिके सैम करन, जानिए कौन है सबसे कीमती विकेटकीपर..

IPL Auction 2023 Most Expensive Player IPL Auction Most Expensive Player: कर्रन को खरीदने के लिए उनकी दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मारी.

IPL Auction 2023 Most Expensive Player: IPL नीलामी के इतिहास में 2 बड़े रिकॉर्ड; सबसे महंगे बिके सैम करन, जानिए कौन है सबसे कीमती विकेटकीपर..
IPL Auction 2023 Most Expensive Player: IPL नीलामी के इतिहास में 2 बड़े रिकॉर्ड; सबसे महंगे बिके सैम करन, जानिए कौन है सबसे कीमती विकेटकीपर..

IPL Auction 2023 Most Expensive Player

IPL Auction 2023 Live: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रूपये की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा है. कर्रन ने चोट के कारण लीग का पिछला सीजन मिस किया था, लेकिन इस सीजन उनकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद है. कर्रन को खरीदने के लिए उनकी दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मारी. इसके साथ ही कर्रन इस लीग में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. 

IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैैं। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ बटोर लिए। IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। इसमें से अब तक 10 प्लेयर्स पर 83 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।