IPL 2022 Schedule: IPL 2022 का बज गया बिगुल.... 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 15वां सीजन.... मुंबई में होंगे 55 मैच.... गवर्निंग काउंसिल में बड़ा फैसला....

IPL 2022 Schedule IPL 2022 to begin from March 26 end on May 29 Chairman Brijesh Patel

IPL 2022 Schedule: IPL 2022 का बज गया बिगुल.... 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 15वां सीजन.... मुंबई में होंगे 55 मैच.... गवर्निंग काउंसिल में बड़ा फैसला....

...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का बिगुल बज गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा। इस बार आईपीएल कोरोना के साये में भारत में ही होगा। फैन्स को लंबे वक्त से आईपीएल की तारीखों का इंतज़ार था। इस बार आईपीएल का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा और चार मैदानों पर ही सभी लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें मुंबई में कुल 55 मैच होंगे, जबकि 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। 

मुंबई के वॉनखेड़े मैदान में 20, डीवाई पाटिल मैदान में 20, सीसीआई में 15 मैच होंगे जबकि पुणे में भी 15 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में ये फैसला हुआ, माना जा रहा है कि अभी एक और बैठक होनी है। 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-ए में पांच और और ग्रुप-बी में पांच टीमें होंगी। एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।

अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।