CG 91 लाख का गांजा पकड़ाया: ट्रक में धड़ल्ले से गांजा तस्करी.... 9 क्विंटल से ज्यादा का गांजा जप्त.... अंतरराज्यीय तस्कर उड़ीसा का आरोपी गिरफ्तार.... गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान......

CG 91 लाख का गांजा पकड़ाया: ट्रक में धड़ल्ले से गांजा तस्करी.... 9 क्विंटल से ज्यादा का गांजा जप्त.... अंतरराज्यीय तस्कर उड़ीसा का आरोपी गिरफ्तार.... गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान......

कवर्धा। नशे के खिलाफ कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी पुलिस ने कार्यवाही की है। अवैध मादक पदार्थ गाँजा 916.220 किलो ग्राम (9 क्विंटल 16 किलोग्राम) जप्त किया गया है। कुल 91 लाख 61 हजार 100 रुपये का गांजा एक टाटा आईशर ट्रक कीमत 10 लाख रुपये पुलिस ने जप्त किया है। अंतरराज्यीय गांजा तस्कर उड़ीसा के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 


रायपुर की तरफ से एक आईशर ट्रक जिसमे धान की भूसी भरी है में गांजा का परिवहन किया जा रहा था। चिल्फ़ी पुलिस द्वारा नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग किया जाने लगा। टाटा आईशर ट्रक को रुकवाकर घेराबंदी करते हुवे विधिसम्मत तलाशी ली गई। ट्रक में एक व्यक्ति जो ट्रक का चालक था। अपना नाम मनोज कुमार निषाद पिता गोधन निषाद उम्र 29 वर्ष साकिन सारंगढ़ जिला सारंगढ़ जिला रायगढ़ हाल मुकाम बरगद उड़ीसा का होना बताया।

 

ट्रक की तलाशी लेने पर कुल 915 पैकेट गांजा जो खाखी रंग की टैप से लिपटा था। ऊपर से भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियो में भूसी भरकर गाजे को ढक दिया गया था। जिसे बोरियो को हटाकर कुल 915 पैकेट गाजे का कुल वजन 916 किलो (9 कविल्टन 16 किलोग्राम ) पाया गया। जप्त गाजे की कुल कीमत 91 लाख 61 हजार 100 रुपये व वाहन 10 लाख कुल जुमला 1 करोड़ 1 लाख 61 हजार 100 रुपये जप्त किया गया।

 

आरोपी का पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाए जाने पर  विधिवत कानूनी प्रकिया व कोविड नियमो का पालन करते हुवे गिरफ्तारी व जप्ती की कार्यवाही की गई । उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर गांजा का अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने आईशर ट्रक के डाले में प्लास्टिक की बोरियो में धान भूसा भरकर बोरियो के नीचे छुपा कर उड़ीसा से झांसी ले जाकर देश के विभिन्न स्थानों पे भेजना बताये।