Women's Day 2022: शानदार मौका.... महिलाओं को मिला खास तोहफा.... सुनकर हो जाएंगी खुश.... क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?.... कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत?.... जानिए इस दिन से जुड़ी बातें.....
International Womens Day 2022 Women got a special gift they will be happy to hear शानदार मौका महिलाओं को मिला खास तोहफा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस




International Women's Day 2022: दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को 'International Women's Day' यानि 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं खुलकल जश्न मनाती हैं। मनाएं भी क्यों न, आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आज की महिलाएं अपने सपनों की उड़ान भरने में यकीन रखती हैं। Women's Day 2022अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महिलाओं के लिए एक खास तौफा लेकर आया है। इस दिन अगर आप और आपकी महिला साथियों का कहीं घूमने का प्लान बन रहा है, तो आप इस दिन ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री में घूम सकते हैं। Women's Day 2022
घूमने का शानदार मौका
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने घोषणा की है कि इस दिन केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों या पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों पर महिला पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। ये नियम देसी और विदेशी महिला पर्यटक दोनों पर अप्लाई होगा। Women's Day 2022हर साल 8 मार्च को महिलाओं को निशुल्क स्मारक देखने का अवसर मिल रहा है। एएसआई के महानिदेशक वी. विद्यावती द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस साल भी आप फ्री एंट्री के साथ स्मारक देख सकते हैं। 8 मार्च को आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, हैदराबाद में गोलकोंडा, चारमीनार जैसे सभी ऐतिहासिक स्मारकों को फ्री में देख सकती हैं।Women's Day 2022
वेतन असमानता के खिलाफ 1500 महिलाओं ने उठाई थी आवाज
1900 की शुरुआत में, महिलाओं को वेतन असमानता, मतदान के अधिकारों की कमी का सामना करना पड़ रहा था, और उनसे अधिक काम लिया जा रहा था। इस सब के जवाब में, अपने अधिकारों की मांग के लिए 1908 में 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर से मार्च किया। 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की घोषणा के अनुसार इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया। 1965 में सभी महिलाएं को मतदान करने का अधिकार मिला।Women's Day 2022
आखिर 8 मार्च को ही क्यों-
सन 1917 में युद्ध के दौरान हड़ताल तक इसे औपचारिक रूप नहीं दिया गया था। हालांकि जब रूसी महिलाओं ने 'रोटी और शांति' की मांग में हड़ताल की तो चार दिन बाद राजा को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और अनंतिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया। हड़ताल 8 मार्च को शुरू हुई और यह वह तारीख बन गई जब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।Women's Day 2022
क्यों मनाया जाता है ये दिन
वैसे तो आज समाज काफी आगे निकल गया है, लेकिन महिलाओं के हक की लड़ाई आज भी जारी है। हालांकि कई महिलाएं ऐसी हैं जो आज भी अपने हक के लिए के लिए लड़ रही है, आज भी कई जगहों पर सम्मान और अधिकार नहीं मिल रहे है। ऐसे में ये दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान दिलाने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।Women's Day 2022
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन देशों में रहता है अवकाश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुत से देशों में महिलाओं को अवकाश यानी छुट्टी दी जाती है। महिलाओं को इस दिन छुट्टी देने वाले देशों रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया शामिल हैं।Women's Day 2022
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' यानी एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता रखी गई है। साथ ही इस बार महिला दिवस का रंग पर्पल-ग्रीन और सफेद भी तय किया गया है, जिसमें पर्पल न्याय और गरिमा का प्रतीक है, जबकि हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शुद्धता से जुड़ा है।Women's Day 2022