जिले में 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का हुआ शुभारंभ...




जिले में 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का हुआ शुभारंभ
एक छत के नीचे किसानों को मिलेंगी उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ी सुविधायें
बस्तर जिले के किसानों ने जताया प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार
जगदलपुर : बस्तर जिले में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत गुरुवार को किसानों के हितार्थ 78 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र खोले गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान में महती किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका सीधा लाभ किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में बस्तर जिले के किसानों को मिलेगा।
जिले के विभिन्न प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के किसानों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव उद्घाटित किसान समृद्धि केन्द्र में आये किसानों को भाजपा कार्यकर्ताओं योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी व किसानों को होने वाले लाभ के संबंध में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना आरंभ के प्रसारण को साथ देखा। किसानों ने किसान समृद्धि योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने बताया कि देश के किसानों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने किसान समृद्धि योजना आरंभ की है। इसके साथ देश के किसानों के खाते करीब 20 हजार करोड़ की राशि सम्मान निधि के रूप में ट्रांसफर हुई है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में किसान भाईयों को एक ही छत के नीचे उनके कार्य से जुड़ी सभी सुविधायें उपलब्ध होंगी। देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व उनकी जरुरी आवश्यकतायें पूर्ण करने केन्द्र सरकार सतत कार्य कर रही है।
विभिन्न स्थानों पर किसान समृद्धि केन्द्र के आरंभ के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,डा. सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय, छबिलेश्वर जोशी,महेन्द्र सेठिया, योगेश सिंह ठाकुर,जीतेन्द्र सेठिया,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास,संतोष बघेल, विजय तिवारी, विनायक गोयल, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, जीतेन्द्र सेठिया,रघु सेठिया, परिश बेसरा, जीतेन्द्र पाणिग्रही, सुरेश कश्यप, योगेश चंद्राकर,मुरली सेठिया, असगर खान,रोशन झा, अमर झा, वीरू शर्मा आदि सहित शामिल रहे।