CG पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़.... जवाबी फायरिंग में घायल नक्सली को जवानों ने जिंदा पकड़ा.... हमले में घायल नक्सली गिरफ्तार..... हथियार सहित विस्फोटक सामग्री भी बरामद......

CG पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़.... जवाबी फायरिंग में घायल नक्सली को जवानों ने जिंदा पकड़ा.... हमले में घायल नक्सली गिरफ्तार..... हथियार सहित विस्फोटक सामग्री भी बरामद......

...

बीजापुर 31 जनवरी 2022। जिला बीजापुर के थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम बड़े सुकंनपल्ली व छोटे सुकंपल्ली, के मध्य जंगल में कोबरा 210 और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 01 पुरूष मिलिशिया सदस्य घायल अवस्था मे हथियार सहित विस्फोटक सामग्री के साथ बरामद किया गया है। थाना तर्रेम अंतर्गत केम्प पेगडापल्ली से कोबरा 210 की टीम डी सी नीरज मिश्रा के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन नक्सली गश्त सर्चिंग अभियान में कोरसगुड़ा,आउटपल्ली, लिंगगिरी सुकंनपल्ली की ओर निकली थी। 

दिनांक 30.01.2022 के लगभग 13.00 बजे पुलिस बल जब बड़े सुकनपल्ली व छोटे सुकंपल्ली के जंगलों में पहुची तब पहले से घात लगाए सशस्त्र वर्दीधारी 5-6 नक्सलियों द्वारा  पुलिस बल को नुकसान पहुचाने , हथियार लूटने ,जान से मारने की नीयत से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दिया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। फायरिंग  खत्म होने के बाद सघन सर्चिंग करने पर घायल अवस्था मे 01 पुरुष मिला ,जिसके बाये हाथ पर चोट लगा हुआ था। 

जिसको नाम पता पूछने पर बदरू मोडीमय साकिन डल्ला बताया तथा नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना बताया। घटनास्थल से 2 भरमार बंदूक, कॉर्डेक्स वायर,बारूद,डेटोनेटर,बम फटाखा, नक्सल साहित्य, पिट्ठू आदि बरामद हुआ। घायल मिलिशिया सदस्य को एम्बुलेंस से इलाज हेतु यूनिट हॉस्पिटल बासागुड़ा लाकर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बीजापुर में बेहतर इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।