कुंवरपुर में समूह के लोग मछली पालन कर अच्छी कमाई के साथ कर रहे आर्थिक उन्नति।




लखनपुर सितेश सिरदार :–विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत कुंवरपुर की कई सदस्य पुरुष समूह मत्स्य पालन के द्वारा आर्थिक उन्नति कर रहे है। कुंवरपुर में पुरुष समूह मछली पालन कर रहे हैं मछली पालन ने कुंवरपुर के समूह वाले को नयी उंचाई दी है. जिसके कारण कभी मजदूरी करने वाला व्यक्ति आज कई परिवारों का रोजगार दे रहें है. यहां पुरुष समिति के सदस्य हैं,इनमें से कई सक्रिय सदस्य जो प्रतिवर्ष मछली पालन से 35 से 40 हजार रुपये कमाते हैं। मत्स्य विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न शिविरों, कार्यक्रमों में मछली पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त होने के पश्चात, विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में कई सदस्यों का समूह गठन किया गया। समुह के स्व रोजगार हेतु ग्राम पंचायत में स्थित फूल तालाब को कई वर्षों के लिए पट्टे पर लिया गया है। ग्राम पंचायत से कुंवरपुर फूल तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य किया जा रहा, तथा विभाग के मार्गदर्शन में मत्स्य पालन हेतु आवश्यक तकनीकी अपना कर एवं परिपूरक आहर, चूना का उपयोग कर मत्स्योत्पादन में उत्तरोत्तर वृद्धि कर अच्छा उत्पादन ले रहें है। तथा आर्थिक रूप से अच्छी आय प्राप्त कर रहें है। बात किया जाए तो सप्ताह प्रत्येक बुधवार और रविवार को तालाब से मछली निकाला जाता है, जिसे अच्छी किस्म पर लगभग 200 रुपए किलो में बेचा जाता है। समूह की सदस्य मछली पालन कर उत्पादन में उत्तरोत्तर वृद्धि कर अच्छी आय प्राप्त कर रहें है। जिससे सदस्यों द्वारा अपने घरेलु उपयोग की कई वस्तुओ का क्रय कर रहे है, वह मछली का विक्रय कर आवश्यक वस्तु खरीद रहे हैं। मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं द्वारा कई उपकरण अनुदान स्वरूप प्रदाय किया जाता है, तथा समूह द्वारा मछली पालन का कार्य कर प्रति वर्ष एक से 2 लाख की आमदानी प्राप्त कर रही है,विकासखंड लखनपुर के ग्राम कुंवरपुर के पुरुष समूह सदस्य मत्स्य पालन के द्वारा आर्थिक उन्नति कर रहे है। समूह के सदस्य मछली पालन के अलावा खेती-बाड़ी कर रहे हैं, उससे जो आमदानी होती है उसका उपयोग धरेलू कार्य में करते है।