CG- कर्मचारियों के लिए BIG NEWS: अब 5 दिन काम.... शनि-रवि छुट्टी.... भेजा प्रस्ताव.... नई व्यवस्था इस तारीख से संभव.... जल्द ही जारी होगा आदेश.... जानिए कैसे बदलेगी वर्क डे में ऑफिस की टाइमिंग.......

CG- कर्मचारियों के लिए BIG NEWS: अब 5 दिन काम.... शनि-रवि छुट्टी.... भेजा प्रस्ताव.... नई व्यवस्था इस तारीख से संभव.... जल्द ही जारी होगा आदेश.... जानिए कैसे बदलेगी वर्क डे में ऑफिस की टाइमिंग.......

...

रायपुर 28 जनवरी 2022। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगे। शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषणा की गई थी कि शासकीय कार्य हेतु सप्ताह में 05 कार्य दिवस होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री को नई व्यवस्था 22 फरवरी से लागू करने का प्रस्ताव भेज दिया है। इस प्रस्ताव की खास बात ये है कि नवा रायपुर के दफ्तरों से लेकर जिलों के मैदानी कार्यालयों तक में अधिकारी कर्मचारियों का कामकाज आधा घंटे बढ़ाया गया है। 

मंत्रालय से जिला कार्यालयों तक अधिकाररी-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक वर्किंग प्रस्तावित है। सीएम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में सरकारी दफ्तरों के कार्य दिवस महीने में 22 हो जाएंगे, जो अब तक 24 हैं। इसके अलावा काम के घंटे 156 के बजाय हफ्ते में 154 हो जाएंगे, अर्थात शनिवार की छुट्टी बढ़ने के बावजूद केवल 2 घंटे का ही अंतर आएगा। अभी सेकंड और थर्ड सैटरडे को राज्य के सरकारी दफ्तर बंद ही रहते हैं। जीएडी के मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव का राजपत्र में प्रकाशन होगा। इससे पहले प्रस्ताव पर को मंजूरी के लिए केबिनेट में भी लाए जाने की संभावना है। 

उसके बाद ही सिसटम लागू किया जाएगा। हालांकि जीएडी की तरफ से दी गई 22 फरवरी की तारीख फिक्स नहीं है। जानकारों के मुताबिक प्रक्रिया जल्दी-जल्दी पूरी कर यह सिस्टम इस तारीख से पहले भी लागू किया जा सकता है। अफसरों का मानना है कि सरकारी दफ्तर बंद रहने की नई व्यवस्था स्कूल-कालेजों और अस्पतालों में लागू नहीं होने की संभावना है। वहां छुट्टियां उसी तरह रहेंगी, जैसी अभी हैं। मंत्रालय-संचालनालय में मौजूदा टाइमिंग 10.00 से 5.00 बजे तक है। जिला स्तर के दफ्तरों की मौजूदा टाइमिंग 10.30 से 5.30 बजे तक है। इन दफ्तरों की नई टाइमिंग - सुबह 10.00 से शाम 5.30 बजे तक टाइमिंग बदलेगी।