IMD Alert : इन राज्यों में अगले 72 घंटो के दौरान होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,गिरेगा तापमान, बढ़ेगा कोहरा…
IMD Weather Alert: देशभर से मानसून की वापसी होने के बावजूद कई राज्यों में भारी बारिश का दौर अभी जारी है। दक्षिण भारत में लगातार बारिश देखी जा रही है। 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। जबकि बिहार झारखंड के कुछ क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के नवमी और दशमी के दौरान भारी बारिश देखी जा सकती है।




IMD Weather Alert: देशभर से मानसून की वापसी होने के बावजूद कई राज्यों में भारी बारिश का दौर अभी जारी है। दक्षिण भारत में लगातार बारिश देखी जा रही है। 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। जबकि बिहार झारखंड के कुछ क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के नवमी और दशमी के दौरान भारी बारिश देखी जा सकती है।(IMD Weather Alert)
तेज हवा के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग द्वारा बड़ी भविष्यवाणी की गई है। जिसमें कहा गया 25 अक्टूबर तक नागालैंड मणिपुर में त्रिपुरा में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा बिहार झारखंड में भी दुर्गा पूजा में बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले 5 दिन अन्य हिस्से में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम हल्के कोहरे की दस्तक देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से आसमान साफ रहेगा सुबह और शाम विजिबिलिटी कम हो सकती है। वही हवा की गुणवत्ता भी 260 दर्ज की गई है जिसे खराब माना गया है।(IMD Weather Alert)
मानसून अपनी तारीख से 4 दिन के बाद विदा
भारत से मानसून अपनी तारीख से 4 दिन के बाद विदा हुआ है। हालांकि केरल कर्नाटक तमिलनाडु सहित रॉयल सीमा के क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। वही अरब सागर सहित बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने वाला है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखी जा सकती है। यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में बारिश देखी गई है। मौसम ठंडा हुआ है। रात भर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है वहीं 22 अक्टूबर तक पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा।(IMD Weather Alert)
दक्षिण पूर्व समुद्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र और पूर्व मध्य अरब सागर से जुड़ रहा है। निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ाने के कारण अगले 24 घंटे के दौरान इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना बताई गई है। जिसके कारण 24 अक्टूबर तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। महा अष्टमी से दशमी के बीच तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा में भी नवमी और दशमी को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है।(IMD Weather Alert)
इन क्षेत्रों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश
24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप अंडमान निकोबार दीप समूह में माध्यम से भारी बारिश एवं स्थान पर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्से में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम हिमालय में हल्के से मध्यम बारिश से देखी जा सकती है। समुद्र की लहरें ऊंची उठेगी।(IMD Weather Alert)
हिमाचल, उत्तराखंड सहित लेह लद्दाख, गिलगित, जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों पर भारी बर्फबारी देखी जाएगी। भारी बर्फबारी के कारणइन क्षेत्रों में स्थित लहर चलने का भी अनुमान जारी किया गया है। वहीं दिन और रात के तापमान में विचार से 5% की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। निचले हिस्से में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है।(IMD Weather Alert)