IMD Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,विजयादशमी-दशहरा पर इन राज्यों में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा ‘चक्रवात हामून’….

देश के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। धूप के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।

IMD Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,विजयादशमी-दशहरा पर इन राज्यों में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा ‘चक्रवात हामून’….
IMD Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,विजयादशमी-दशहरा पर इन राज्यों में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा ‘चक्रवात हामून’….

IMD Alert: Meteorological Department issued warning

नया भारत डेस्क : देश के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। धूप के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। विजयदशमी के दिन बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखी जा सकती है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अरब सागर के ऊपर बना रहे चक्रवात तेज के  पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का भी पूर्व हनुमान जारी किया गया है। 

मंगलवार को हावड़ा और हुगली जैसे पश्चिम बंगाल के प्रमुख जिलों में एक येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी संभावना जताई गई है हवा वाले मौसम के कारण राज्य में विजयदशमी पर बाधा उत्पन्न हो सकती है। मछुआरे को 25 अक्टूबर तक तेज हवाओं से बहुत खराब समुद्री परिस्थितियों के कारण उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तट के आसपास समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। इधर बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके भी चक्रवात में बदलने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक गहरे डीप डिप्रेशन में यह बदल सकता है।

 

अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान हामून सक्रिय 

यहां से उत्तर की ओर बढ़ते हुए इसके अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान का नाम हामून रखा गया है और यह नाम ईरान द्वारा दिया गया है। वही एक गहरे दबाव में कमजोर होने के बाद 27 अक्टूबर तक यह खेपू पूरा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल उड़ीसा बिहार और झारखंड के कुल क्षेत्र में बारिश देखी जा सकती है।

इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में मंगल और बुधवार को मध्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। 26 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में हल्के से मध्यम बारिश के साथ 115 मिली मीटर तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है।

राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा आदि क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह कोहरे की दस्तक देखी जाएगी। चक्रवात के तेज की वजह से महाराष्ट्र गोवा सहित पुणे में मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। वहीं केरल कर्नाटक तमिलनाडु रॉयल सीमा अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्के से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दृश्यता कम हो सकती है।

पर्वतीय राज्य में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हिमाचल उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख गिलगित मुजफ्फराबाद में भारी कोहरा देखा जाएगा। इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का भी पूर्व अनुमान जताया गया है। जिसके कारण पंजाब हरियाणा नई दिल्ली सहित गुजरात और राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही आसमान में बादल छाएंगे कोहरे में बढ़ोतरी होगी।