सोशल मीडिया सेंसेशन स्टार की Success story है खास.... पति 'कैमरामैन'.... पत्नी कर रही करोड़ों रुपये की कमाई.... 2018 में छोड़ दी थी.... देखें तस्वीरें और VIDEO.....

Husband cameraman wife earning crores rupees Success story special

सोशल मीडिया सेंसेशन स्टार की Success story है खास.... पति 'कैमरामैन'.... पत्नी कर रही करोड़ों रुपये की कमाई.... 2018 में छोड़ दी थी.... देखें तस्वीरें और VIDEO.....

...

Supercar Blondie Success story: सोशल मीडिया सेंसेशन Supercar Blondie का असली नाम एलेक्स हिरशी (Alex Hirschi) है। रेडियो के क्षेत्र से अपनी शुरुआत करने वाली Supercar Blondie आज सोशल मीडिया की बड़ी स्टार हैं। उनके तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 7 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। Supercar Blondie दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इन्फ्लुएंसर के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं। वह कारों के रिव्यू से जुड़े वीडियो अलग-अलग अंदाज में पेश करती हैं। वीडियोज में वह दुनिया की सबसे महंगी कारें ड्राइव करती भी दिखती हैं। कारों के स्टंट से जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती हैं। Supercar Blondie यानी Alex Hirschi की शादी निक हिरशी (Nik Hirschi) से हुई है।

 

 

वह उनके मैनेजर और कैमरामैन दोनों ही हैं। निक इससे पहले पेशे से बैंकर थे, लेकिन पत्नी की प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वह अपनी पत्नी की कंटेट प्लानिंग में भरपूर मदद करते हैं। रेडियो की नौकरी छोड़ने के बाद Alex Hirschi की जिंदगी ही बदल गई। 2020 में Alex Hirschi ने एक साल के अंदर स्पॉन्सर सोशल मीडिया पोस्ट से ही करीब 10 करोड़ रुपए कमाए। साल 2021 तक उनकी कुल आय देखी जाए तो ये 1 अरब 26 करोड़ रुपए हो चुकी थी। Alex Hirschi मूलत: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली हैं। 

 

 

लेकिन काम के सिलसिले में वह 2008 में United Arab Emirates आ गईं। यहां वह Dubai Eye 103.8 रेडियो स्टेशन में न्यूजरीडर का काम करने लगीं। इस दौरान उन्होंने रेडियो पर कई नामी गिरामी हस्तियों के इंटरव्यू किए। 2018 में उन्होंने रेडियो शो की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह फुल टाइम वीडियो क्रिएटर बन गईं। फेसबुक पर उनके वीडियो को महज कुछ समय के अंदर करोड़ों व्यूज मिलते हैं। फेसबुक पर अकेले उनके 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 करोड़ के करीब फॉलोअर हैं। खास बात है कि वह सोशल मीडिया स्टार बनने से पहले सामान्य रेडियो की नौकरी कर रही थीं।