गंगापुर जेल में पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, एक कर्मचारी की हालत बिगड़ी, मैस बंद

गंगापुर जेल में पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, एक कर्मचारी की हालत बिगड़ी, मैस बंद
गंगापुर जेल में पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, एक कर्मचारी की हालत बिगड़ी, मैस बंद

गंगापुर। कस्बे के उप कारागृह में जेल कर्मचारियों की ओर से विगत पांच दिन से भूख हड़ताल कर ड्यूटी कर रहे है और मैस का बहिष्कार कर राज्य सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की मांग की, जेलर पिंटू राम यादव ने बताया कि, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ के आह्वान पर सब जेल कर्मचारियों ने पिछले पांच दिन से भूखे रहकर ड्यूटी कर रहे हैं, हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगी और मैस भी बंद रहेगी, उन्होंने बताया कि 1998 से पांचवें वेतन आयोग में जेल कर्मचारियों को पुलिस व आरएसी से कम वेतन दिया जबकि तीनों ही फोर्स एक ही संस्था एवं एक ही कैटेगरी में है, जेल कर्मचारी अपने अंदर का पहरा देते है और खूखांर अपराधियों का सामना करते हैं, कई बार अनशन कर हड़ताल की लेकिन सरकार ने मांगे नहीं मानी, रविवार को हड़ताल कर रहे जेल कर्मचारी उमेश कुमार की हालत बिगड़ गई, जेल कर्मचारियों द्वारा घायल जेल कर्मचारी को हॉस्पिटल लाया गया और उपचार किया, भूख हड़ताल में जेल कर्मचारी योगेश कुमार मीणा, दिनेश कुमार, सतपाल गाडरी, प्रकाश चन्द्र, सुरेश चन्द्र, अशोक कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।